एसडीबी पब्लिक स्कूल में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली एसडीबी पब्लिक स्कूल में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रिवर्स रेस प्रतियोगिता में अवेन्द्र, संस्कार व इफरा ने बाजी मारी। तीसरे दिन स्कूल में रिवर्स रेस, थ्रो लैग रेस, हिप हाफ रेस, शतरंज, मटका फोड़ आदि खेलों का आयोजन हुआ। रिवर्स रेस प्रतियोगिता में कक्षा एक व दो से अवेन्द्र, संस्कार व अनंत शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा तीन से कक्षा आठ तक इफरा, अदीक्षा, भावना, अभिषेक, उत्कर्ष, रूपेश, प्रिंस, अंकित, चिराग, सृष्टि, वंशू, अरिया, रेहान, अंश प्रथम स्थान पर रहे। मटका फोड़ में इंदू अव्वल रही। निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!