अष्टधातु मूर्ति चुराकर बेचने की फिराक मे शातिर दो चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अष्टधातु की बहुमूल्य मूर्ति,नगदी व एक मोबाइल फोन बरामद करने मे सफलता हासिल की है।पुलिस लाइन सभागार मे प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि उप निरीक्षक राजकिशोर दूबे थाना प्रभारी मोहम्मदपुरखाला को आज मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम बभनावा से दो व्यक्ति चोरी की मूर्ति लेकर गांव से पैदल-पैदल चलकर कस्बा सूरतगंज की तरफ आने वाले है।उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बभनावा पुल से अभियुक्तगण चन्द्रशेखर शुक्ला पुत्र शिवकुमार शुक्ला व राकेश चैहान पुत्र सुखराम निवासीगण ग्राम बभनावा थाना मोहम्मदपुर खाला को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण के कब्जे से 1 अदद अष्टधातु की मूर्ति,नकद 2000 रूपये व एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।उक्त अष्टधातु की मूर्ति की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत लाखो मे है। अभियुक्तो के विरूद्ध मुअसं 89/2020 धारा 411रु413 भादवि पंजीकृत किया गया।अभियुक्तगण द्वारा बताया कि जो हमारे पास से मूर्ति मिली है इसे साहिल निवासी गोविन्दपुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ने मुझे बिक्री करने के लिए दिया था जिसे हम दोनो लोग आज बेचने जा रहे थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!