आलू किराए में बृद्धि किसानों के साथ मनमानी है: अनुपम वर्मा भाकियू की मासिक बैठक में बोले जिलाध्यक्ष

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ’टिकैत’ जिला इकाई की मासिक बैठक जिला कार्यालय गोकुल नगर पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने की तथा संचालन तहसील अध्यक्ष राम सेवक रावत ने किया। बैठक में किसानों की सिंचाई से लेकर छुट्टा पशुओं सहित आलू भंडारण में आ रही दिक्कतों के साथ शीतगृह मालिको द्वारा बढ़ाये गए किराए का विरोध किया गया और तय हुआ कि इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मंगलवार को आयोजित बैठक में वर्तमान समय मे खेती किसानी में आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही छुट्टा पशुओं सहित नहरों की सफाई का मुद्दा भी ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा उठाया गया।वर्तमान समय मे आलू भंडारण को अ रही दिक्कतों से लेकर शीतगृह मालिको द्वारा बढ़ाये गए आलू किराए को लेकर नाराजगी जाहिर की गई और कहा गया इसके लिए आर पार संघर्ष किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि देश का किसान लगातार घाटे की खेती करने के बावजूद देश का पेट भरने का काम कर रहा है लेकिन निरंकुश हो चुकी सत्ता और हक अधिकारों का लगातार हनन कर रही है। आलू किराए में बृद्धि किसानों के साथ मनमानी है इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। छुट्टा पशुओं की समस्या एक जटिल समस्या बन चुकी है अगर कोई किसान इसपर विरोध जताता है तो तानाशाह सरकार द्वारा उसे जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि इस बार गन्ने का दाम न बढाकर उन्हें छलने का काम किया गया। गन्ने का दाम 5 सौ रुपया कुंतल की दर से किया जाए और बकाया मूल्य का तत्काल भुगतान कराया जाए। बैठक के पश्चात प्रदेश के किसानों की समस्याओं से सम्बंधित 14 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया और मांगो के निस्तारण की मांग की गयी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा, लायकराम यादव, दिनेश वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ’रिन्कू’ कमलेश वर्मा, शारदा बक्श सिंह, डॉ हरीराम पाल, डॉ राम सजीवन, अमर सिंह, भगौती प्रसाद, मुन्नालाल धीमान, शिव नरायन सिंह, वसीम अहमद, सन्दीप पटेल, पप्पू वर्मा आदि उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!