एलईडी वैन द्वारा अभिभावकों को किया गया जागरूक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुरखाला एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सुढियामऊ में बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा ’हर बच्चे को शिक्षा दिलवाएंगे एवं प्रदेश को निपुण बनाएंगे’ समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निपुण भारत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कंप्यूटराइज एलईडी वैन गांव में आई। जिसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक, स्टॉफ एवं ब्लॉक नोडल अध्यापिका के द्वारा एक निश्चित स्थान पर खड़ी कराकर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के अभिभावकों, ग्रामीणों को कार्यक्रम दिखाया गया। जिसमें विद्यालय में होने वाले ऑपरेशन कायाकल्प से विकास कार्यों मिड डे मील से मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, बाल संसद, बेटियों को पढ़ाने के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय, एआरपी अरविंद प्रताप सिंह, मीना मंच की नोडल शिक्षिका दिव्या त्रिवेदी, पारितोष श्रीवास्तव विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!