भाकियू ने किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
फ़तेहपुर, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट फतेहपुर ने किसानों की 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा साथ ही सभी मांगों पर जल्द कार्यवाही की मांग की। ज्ञात हो, कि फतेहपुर उप जिलाधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसान तहसील अध्यक्ष मुकुंदी लाल वर्मा व संरक्षक जय श्री राम आर्य के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी फतेहपुर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं किसानों के द्वारा एसडीएम फतेहपुर डॉक्टर सचिन वर्मा को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन मे किसानों के द्वारा मांग की गई है, कि किसान केसीसी में बिना किसान के सहमत के जबरन बीमा बनाने, गांव में बने पंचायत भवनों में पंचायत सहायक की नियुक्ति का 1 वर्ष पूरा होने के बाद भी काम पर नजर नहीं आते ओर भुगतान ले रहे हैं, पुलिस न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं करती जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, छुट्टा मवेशियों गाय व सांडों को पकड़ कर जंगल में भेजा जाए साथ ही गौशाला में बंद गायों सांड़ों की खाने पीने की व्यवस्था की जाए, किसानों की खतौनी में लेखपालों के द्वारा रकबा नाम इत्यादि गलत तरीके से अंकित किए गए है इसे तत्काल सही कराया जाए, कोल्ड स्टोरेज पर आलू भंडारण के लिए किसानों से 10 रुपये प्रति पैकेट की वसूली की जा रही है वही भाड़ा भी बढ़ाया गया है जिसे वापस लिया जाए, साथ ही कोल्ड स्टोरेज आलू भंडारण का भुगतान स्टोरेज के माध्यम से किया जाए। क्षेत्र में गड्ढा युक्त सड़को की तत्काल मरम्मत कराई जाए जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी से निजात मिल सके इत्यादि मांगों को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान सरदार दलजीत सिंह, जिला अध्यक्ष रामबरन वर्मा, तहसील अध्यक्ष मुकुंदी लाल, निंदूरा ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान प्रसाद, फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम वर्मा, धर्मपाल सिंह, राजेंद्र रावत, अवधेश कुमार व क्षेत्र के महिला पुरुष समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

