बदायूं के आरिफपुर भक्ता नंगला गांव में खेत में खाद बिखेरने को लेकर दो पक्षों में गोली चली 3 की मौत कई घायल
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र के आरिफपुर भक्ता नगला गांव में खेत में खाद्द बिखेरने को लेकर विवाद हो गया जिसमें दो पक्षों में जमकर गोलीबारी चली। जिसमें सतेंद्र पुत्र कल्यान, जय प्रकाश पुत्र महिपाल, रेशम पाल पुत्र केशव सिंह की मौत हो गई जबकि अमर सिंह पुत्र केहर सिंह, महिपाल पुत्र चंपत तथा हरिओम पुत्र जगदीश घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई और जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

