ऑल इंडिया नातिया मुशायरा एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

फतेहपुर बाराबंकी। मानवाधिकार परिषद द्वारा कस्बा के मोहल्ला मौलवीगंज में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम पत्रकारों एवं समाजसेवियों को मानवाधिकार परिषद की तरफ से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, पत्रकारिता के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पत्रकार विजय राम जायसवाल, फहीम सिद्दीक़ी, नीरज शर्मा, अजमत अली, अनूप कुमार, तौसीफ उल्ला, हयातुर्रहमान, मौलाना नसीम नदवी, सैय्यद खालिद महमूद, खतीब अल्वी, अमर सिंह, प्रेम प्रकाश सहित अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया एवं समाजसेवा के लिए तत्पर रहने वाले समाजसेवी मुकीतुर्रहमान, शेख शहाबुद्दीन सहित और भी अन्य लोगों को मानवाधिकार परिषद की तरफ सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मानवाधिकार परिषद के प्रदेश सचिव मुईद अहमद सिद्दीकी ने कहा के लोगों की जो भी समस्या हो उसका समाधान करने के लिए मानवाधिकार परिषद हमेशा उनके सुख दुख में साथ खड़ा है मुशायरे का आगाज़ कुरआन की तिलावत से कारी मुजीब फतेहपुरी ने किया मुशायरे की सदारत मुफ्ती नजीब कासमी इमाम जामा मस्जिद व ईदगाह तहसील फतेहपुर बाराबंकी ने की और निजामत वकार काशिफ कुर्सीवी ने किया कनवेनर मुशायरा मुईद अहमद सिद्दीकी रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!