विकास खण्ड हरख में राकेष श्रीवास्तव ने लिया बीडीओ का चार्ज

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

जैदपुर बाराबंकी। विकास खण्ड हरख के खण्ड विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र का गैर जनपद तबादला होने के बाद उनके स्थान पर राकेष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को चार्ज लिया और सभी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक करके दिषा निर्देष जारी किये। जानकारी के अनुसार, नए बीडीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने चार्ज लेने के बाद सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के लिए ग्राम सचिव व स्टॉप के साथ बैठक कर जरूरी चर्चा की। ग्राम प्रधानों को भरोसा दिलाया है की हरख ब्लाक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य समय से कराए जाएंगे। हरख ब्लॉक की 5 ग्राम पंचायतों में गौशाला को प्राथमिकता के आधार पर तैयार कराया जा रहा है। ग्राम वासियों की समस्या को सुनने के लिए ग्राम चौपाल व ब्लॉक दिवस का आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें ग्राम पंचायत समस्या होने पर अपनी बात आसानी के साथ रख सकते हैं। बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों व ग्राम सचिवों के साथ मिलकर विकास कार्य कराना मेरी प्राथमिकता में शामिल है। पूर्व में बलरामपुर जिले में तैनात बीडीओ ने हरख ब्लाक का चार्ज लेने के बाद कार्यालय के समस्त स्टाफ से मुलाकात कर सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में तेजी के साथ और सुधार लाने की चर्चा की।   नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!