विजेता टीमों को सांसद व बीडीओ ने किया सम्मानित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली, बाराबंकी। ग्राम पंचायत बड़ागांव स्थित जमील उर रहमान किदवाई स्मारक स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का झंडी दिखाकर एव विजेता टीम के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। ताकि आगे चलकर युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान हो सके। स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग 100मी दौड़ मे शिवा गौतम देवा प्रथम ,सौरभ सिंह बंकी द्वितीय अमन पाल बंकी तृतीय और 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में आशीष सिंह प्रथम, कन्हैया द्वितीय ,संतोष तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग कबड्डी में शिव क्लब टीम विजेता घोषित हुई।बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता में टीम शिवा क्लब की कबड्डी विजेता रही। महिलाओं की दौड़ 100 मीटर दौड़ में नीतू देवा प्रथम, शिखा वर्मा मासौली द्वितीय, ललिता की तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में अंजलि देवा प्रथम ,मधु शर्मा मसौली द्वितीय, सुधा बंकी तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ मे मधु शर्मा प्रथम, राधा मसौली द्वितीय ,सुधा बंकी तृतीय स्थान पर रही। खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा यह प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत जानकीराम, सीएचसी बड़ागांव अधीक्षक डॉ संजीव कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भूमिका सचान ,साक्षी सिंह, विकास तिवारी, विकास पाण्डेय,के,के यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।   मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!