दो गुटो में खूनी संघर्ष

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

देवा बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में मिट्टी ढुलाई को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष जमकर चले लाठी-डंडे जिससे आधा दर्जन लोग हुए घायल सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी देवा भेजा एक की हालत गंभीर थाना क्षेत्र के उखड़ी गांव में वुधवार की शाम करीब 5 बजे मिट्टी ढुलाई को लेकर दरवाजे से ठेलिहा निकालने से मना करने पर आपस में कहा सुनी हुई इसी को लेकर राम दुलारे व नन्हा के बीच बहस होने लगी और धीरे-धीरे मामला ज्यादा बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलने लगी और एक दूसरे पर ईट पत्थर भी फेंके गये जिसमे एक पक्ष के रामदुलारे व उनकी पत्नी राम दुलारी घायल हो गईं और दूसरे पक्ष के महेंद्र, नन्हा, कुन्हा, शांति देवी व लक्ष्मी घायल हो गये सूचना पर पहुंचे पीआरवी के जवानो ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी देवा भेजा जहां रामदुलारे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों कहना है कि दोनों लोगों के बीच में बीते एक साल में यह तीसरा विवाद है। वही इंस्पेक्टर देवा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही कानूनी करवाई की जाएगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!