सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। थाना बदोसरांय अन्तर्गत बुधवार दोपहर बदोसरांय-सफदरगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने लाष का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर कोतवाली बदोसराय के ग्राम शहरी निवासी मुनेष्वर उम्र करीब 60 वर्ष साइकिल से बदोसराय बाजार जा रहे थे कि ग्राम खजुरिया में बदोसराय सफदरगंज मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार कर भाग गया। वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना ग्रामीणों ने बदोसराय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से लादकर घायल को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मृतक के परिजन अस्पताल पहंुचे। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

