दीपक से लगी आग घर हुआ राख

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। उजाले की उम्मीद से जलाए गए दीपक ने एक गरीब परिवार के आशियाने को राख कर दिया दोपहर हुई घटना के बाद परिवार सड़क पर आ गया है। मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है।यहां की निवासी हनोमान प्रसाद रावत (50) दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करता है। गरीबी को देखते हुए उसे पंचायत स्तर पर 4 वर्ष पूर्व इंदिरा आवास मिला था जिसकी छत के नीचे पूरा परिवार गुजर बसर करता है। मंगलवार की रात को हनोमान अपने किसी मित्र के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। घर मे उसकी पत्नी रेखा और चार बेटियां खाना खाकर कमरे के बाहर छप्पर में सो गईं।रात में घर मे रोशनी रहे इसके लिए बेटी रूबी ने कमरे में रखी प्लास्टिक कुर्सी पर एक दीपक जलाकर रख दिया।बताते हैं कि दीपक की बाती जलते समय कुर्सी पर गिर गयी प्लास्टिक पिघली और पिघलकर आग का रूप ले लिया। करीब 10 बजे कमरे के अंदर से उठती लपटों को देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटों ने कमरे के बाहर रखे छप्पर को भी अपनी आगोश में ले लिया। देखते सारी गृहस्ती खाक हो गयी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!