हटवाया अवैध कब्जा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत मसौली की आरक्षित चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा कर टीनशेड रखने वाले अवैध कब्जेदारों को नोटिस देने के बाद भी कब्जा न हटाने पर शनिवार को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर कब्जा हटवाया। बताते चले कि ग्राम पंचायत मसौली के  गाटा संख्या 706 रकबा 4.699 पर गांव के ही दो लोगो ने अवैध कब्जा कर टीनशेड रख लिया था। उक्त भूमि चारागाह की आरक्षित भूमि है। तहसील प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने की नोटिस देने के बाद भी कब्जा न हटाने पर शनिवार को राजस्व निरीक्षक रामनरेश रावत, उपनिरीक्षक मुश्ताक अहमद शाह,हल्का लेखपाल धर्मानन्द, लेखपाल लवकुश वर्मा, राजेश तिवारी की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटवाया गया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!