कांग्रेस की आरक्षण बचाओ यात्रा का जनपद आगमन पर हुआ स्वागत

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की किसी भी नापाक साजिश को कामयाब नही होने देगी, भाजपा और आर.एस.एस. रोजाना अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ो के खिलाफ कोई न कोई योजना बनाकर उनके हक को मारने का गंदा खेल खेल रहे हैं। उक्त उद्गार शनिवार को अम्बेडकर छात्रावास, नाका पैसार पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तरफ से 25 फरवरी को मेरठ से शुरू की गयी। आरक्षण बचाओं यात्रा का जनपद में प्रवेश के पश्चात् नगर के मोहल्ला बाल्मीकि नगर में महर्षि वाल्मीकि, देवा तिराहे पर सरदार पटेल की मूर्ति, नाका सतरिख चैराहे पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर तथा अम्बेडकर छात्रावास में बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण के पश्चात् यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खबरी ने छात्रावास परिसर में आयोजित जनसभा में व्यक्त किये। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष रामहरख रावत ने किया। आरक्षण बचाओं यात्रा के जनपद आगमन पर राज्यसभा सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया के ओबरी आवास के सामने यात्रा का स्वागत करने के पश्चात् बाल्मीकि नगर मालगोदाम रोड पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू की गयी। यात्रा नगर के नाका पैसार पर अम्बेडकर छात्रावास में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन हुआ। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार पासी ने कहा कि भाजपा और उनके नेता बाबा साहब के दुनिया में सबसे अच्छे लिखे गये संविधान को बर्दाश्त नही कर पा रहे हैं लेकिन कांग्रेसजन आरक्षण समाप्त नही होने देंगे और इसको बचाने की हम कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। आरक्षण बचाओं इस यात्रा का शुभारम्भ 25 फरवरी को मेरठ से हुआ हैं और पहले चरण की यात्रा का समापन 5 फरवरी को गोरखपुर में होगा। जनसभा को मेरठ से यात्रा के साथ चल रहे अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशीय महासचिव तनुज पुनिया, राष्ट्रीय कोआॅर्डिनेटर प्रदीप नरवाल तथा भीष्म प्रदेश गौतम, पूर्व सांसद ए.पी.गौतम ने सम्बोधित किया। तथा मुख्य रूप से जनपदीय उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम, शहर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, पूर्व विधायक छोटेलाल यादव, राजलक्ष्मी वर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, कमल भल्ला, अजीत वर्मा, विशाल वर्मा, आनन्द गौतम, अम्बरीश रावत, रघुराज रावत, राजाराम गौतम, मनीराम गौतम, डाॅ. रामचन्दर रावत, रामसुख रावत, रामसिंह गौतम, राममनोहर गौतम, अनिल धानुक, सरोज गौतम, माया गौतम, मीरा गौतम, मनीष गौतम सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

 

Don`t copy text!