पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य एक दिवसीय शिविर का आयोजन…..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। गुरुवार को ग्राम पंचायत करपिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान विनोद कुमार वर्मा ने फीता काट कर किया। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत करपिया में पशु चिकित्सालय मसौली द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य एक दिवसीय शिविर के दौरान चिकित्सा अधिकारी मसौली डॉ कमलेश कुमार ने पशु पालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मौसम के बदलाव के दौरान पशुओं को की बार की विभिन्न रोग उत्पन्न होने का खतरा रहता है। जिसको लेकर पशुओं में किसी प्रकार की समस्या आये तो चिकित्सक की सलाह जरूर लें। पशु चिकित्सक डॉ0 कमलेश कुमार ने पशुओं के बाझपन, रखरखाव, पशु धन बीमा योजना, टीकाकरण आदि के बारे में पशु पालकों को जानकारी दी गई। तथा 313 पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया। इस मौके पर डॉ गुलाब चन्द यादव, डॉ संजीव चौधरी, डॉ चन्द्रशेखर, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ0 अनुराग तिवारी, एवं बेटनरी फार्मेसिस्ट राजेश कुमार वर्मा सहित पशुपालन मौजूद
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

