अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते, अरविंद सिंह गोप

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले लोकसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके। उक्त बातें गुरुवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमंत्री अरविंद सिंह गोप ने कही। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगो को लक्ष्य लेकर चुनाव की तैयारी करना है क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को कमजोर नही समझना है। श्री गोप ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच तरक्की व विकास की है जिससे सभी वर्ग के लोगो को समानता का सम्मान मिला। पूर्वमंत्री ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने की अपील की।
पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि भाजपा के लोग धार्मिक व साम्प्रदायिकता का सहारा लेकर आपस में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं समाज का बटवारा होगा तो खुशहाली कैसे आएगी वर्तमान सरकार मे जो लोग हैं वे जनता के हितो के विरूद्ध काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार मे किसान नौजवान गरीब सभी परेशान है महंगाई की मार से लोग त्रस्त है रोजगार के अवसर खत्म होने से बेरोजगारी झेलने को मजबूर है पूर्व विधायक ने कहा कि सभी सभी बूथ अध्यक्ष बीएलए व कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर 2024 की तैयारी में लग जाए। पूर्व सदस्य जिला पंचायत शकील सिद्दीकी ने पूर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप एव पूर्व विधायक राम गोपाल रावत का स्वागत करते हुए कहा कि परिवर्तन शुरू हो गया है और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ आप लोगो के साथ खड़ी होगी।
पूर्व डीडीसी किशन रावत ने कहा कि केन्द्र एव प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते सभी वर्ग के लोग परेशान है आप सभी लोगो की जिम्मेदारी है कि लोगो से मिलकर सपा की नीतियों एव सिद्धान्तों को लोगो तक पहुँचाए।
इस मौके पर सपा नेता अजय कुमार वर्मा उर्फ बबलू, वीरेंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, गुडडू मौर्य, उमाकांत यादव, प्रधान सुरेश यादव, बलजीत , विजय कुमार वर्मा, नूर मोहम्मद जाबिर अली, अशोक यादव, रोहित यादव, असगर अली, मो0 जमील, छोटेलाल वर्मा, इरफान अंसारी, साकिर अली, तुफैल सिद्दीकी, विकास यादव, सोनू रावत, मगनू मामा सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!