आरा मशीनों पर छापेमारी, फैक्ट्री संचालकों में मचा हड़कंप
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
फतेहपुर-बाराबंकी। तहसील क्षेत्र में हो रहे अवैध कटान को रोकने के लिए एसडीएम व वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ आरा मशीनों पर छापेमारी की। इस दौरान आरा मशीनों पर लकडियों का स्टाक रजिस्टर व भण्डारण देखा गया। वहीं रसूलपनाह मे प्लाई फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी से हो रहे प्रदूषण पर फैक्ट्री को नोटिस जारी की गई। तहसील क्षेत्र में लंबे अरसे से लकड़ी माफियाओं का गिरोह सक्रिय है जो प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर चोरी छुपे अवैध रूप से लकड़ी का कटान कर उनकी खपत आरा मशीनों पर कर रहा है। जिसको लेकर ब्रहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर उप जिलाधिकारी डा0 सचिन कुमार वर्मा वन रेंज अधिकारी पी के सिंह के साथ वन विभाग की टीम ने नगर के पटेल चौराहे के निकट स्थित आरा मशीन व ग्राम रसूलपनाह मे भी स्थापित आरा मशीन पर छापा मारकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मशीन पर पडी लकडियों का स्टॉक रजिस्टर की जांच की। इसके पश्चात् आरा मशीनों पर क्षमता से अधिक लकडियों की कटान तो नही की जा रही है इसके बारे मे गहन छानबीन की। इण्डस्ट्रियल एरिया रसूलपुर गांव के निकट एक फैक्ट्री से निकल रहे दूषित जल से प्रदूषण फैल रहा है। जिस पर एसडीएम ने फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी करते हुए दूषित पानी को व्यवस्थित किये जाने का निर्देष जारी किया है। इस सम्बन्ध में एसडीएम ने बताया कि डीएम के आदेष पर आरा मशीनों की जांचे की गई है जिसमें सभी फैक्ट्रियों को मानक के अनुरूप पाया गया। वहीं एक फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी से हो रहे प्रदूषण को देखते हुए फैक्ट्री संचालक को नेाटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

