सरकार गांव व गरीब के लिए कर रही कार्य: कामेश्वर सिंह

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र द्वारा बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग डाक बंगला सफेदाबाद में मोटे अनाज पर संगोष्ठी व होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा रामबाबू द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार गांव व गरीब के लिए कार्य कर रही है। चाहे किसान सम्मान निधि हो उज्जवला योजना हो किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन की बिजली बिल माफी हो या धान व गेहूं क्रय केंद्रों पर रिकॉर्ड खरीद हो मोटे अनाज को बढ़ावा देने की बात हो आदि सभी योजनाओं पर सरकार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के किसान मोर्चा के सभी जिलाध्यक्ष व सभी जिलों के दोनों महामंत्री शामिल थे। प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों का प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को बताने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोगो को धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर मोनू सिंह जिला महामंत्री, आशीष वर्मा जिला उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश अवस्थी, अवधेश वर्मा, संजीव वर्मा, शशि गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!