शाखा प्रबंधक ने किसानो को वितरित किया केसीसी पत्र

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। चित्रकूट के भरतकूप स्थित गोंड़ा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे शिलान्यास के मौके पर किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को शत प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के लिए किये गये सम्बोधन को यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा मसौली द्वारा कैम्प लगाकर किसानों को सुनाया गया। तथा शाखा प्रबंधक मनीष कुमार यादव द्वारा किसानों के स्वीकृत केसीसी पत्रों का वितरण किया। शनिवार को दोपहर एक बजे चित्रकूट से प्रसारित प्रधानमंत्री के भाषण को किसानों को सुनाकर सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शाखा प्रबन्धक मनीष कुमार यादव ने बताया कि बैंक में आए हुए किसानों को प्रधानमंत्री की किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जिन किसानों को निधि मिल रही है उन्हें केसीसी संतृप्ति अभियान के तहत आसान प्रक्रिया के तहत केसीसी बनाऐ गये हैं। बैंक के ग्रामीण विकास अधिकारी राजेश कुमार ने  किसानों को  प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से जुड़ी व किसानों के हित में बैंक में संचालित  लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। विशेष संतृप्ति अभियान के तहत बड़ागाँव निवासी गजराज, सर्वजीत सिंह देवली, भीष्म सिंह चन्दनपुरवा, फतेहसराय की रामरानी, चक के मो0 फारुख सहित क्षेत्र के 51 किसानों को केसीसी स्वीकृति पत्र दिये गये। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय प्रबन्धक तरुण कनौजिया, रत्नाकर द्विवेदी, बैंक सुविधादाता रामहर्ष वर्मा, सहित तमाम किसान मौजूद थे। इसी क्रम में सफदरगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक में प्रधानमंत्री का सम्बोधन किसानों को सुनाया गया तथा शाखा प्रबंधक शशांक रावत द्वारा 54 किसानों को स्वीकृत पत्र दिये गये। इस मौके पर बैंक के विकास अधिकारी आदर्श प्रकाश, विकेक सिंह, राजेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, सन्दीप कुमार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

 

 

 

Don`t copy text!