कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के चैबीसी गाँव का मामला
हैदरगढ़ बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चैबीसी गाँव मे एक गर्भवती महिला को मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के चैबीसी गाँव निवासी राजकुमार पुत्र रामानन्द ने पुलिस को दिये गये लिखित शिकायती पत्र मे बताया है की मेरी पत्नी मिथिलेश कुमारी जो गर्भ से है शुक्रवार की सुबह मै बच्चो को लेकर स्कूल छोडने गया हुआ था और घर पर मेरी पत्नी खडन्जे पर चारपाई की बाध सीधा कर रही थी इसी बीच गाँव निवासी पुत्तन, सचिन, मिलन, शुभम ,कोमल सभी लोग एक राय होकर आये और वाद विवाद करते हुए मेरी पत्नी को भद्दी भद्दी गलियां देना शुरु कर दिया जब मेरी पत्नी ने गाली देने से मना किया तो उसको मारा पीटा वापस घर लौटने पर मामले की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है। कोतवाली प्रभारी ने तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

