सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवासों मे मनरेगा के मैनडेज न पूरा करने वाले ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारियों को परियोजना निदेशक ने लगायी कडी फटकार पन्द्रह दिनों मे कार्य पूर्ण नही किया तो की जायेगी सख्त कार्यवाही।यह बात परियोजना निदेशक डाॅ हरिचरण सिंह ने ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम विकास ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये ग्राम पंचायत भरथीपुर कटका सोंधवा बघौरा खजुरिहा मेलारायगंज ढखवा माफी मुडियाडीह भैसोरिया मौलाबाद आदि गांवो के प्रधानमंत्री आवासों मे मनरेगा के मैनडेज कम होने से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के पेच कसे और पन्द्रह दिनों में कार्य व मैनडेज पूर्ण करने के निर्देश देते हुये कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्य न पूर्ण करने वाले कर्मचारियों के विरूद्व होगी सख्त कार्यवाही। बैठक में उमेश वर्मा संजय वर्मा धर्मेन्द्र वर्मा सत्यानंद सिंह चन्द्रशेखर गुप्ता आदि थे।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

