चीन का दौरा करके लौटे मंगोलिया के राष्ट्रपति को कैरेंटाइन कर दिया गया, 56 देशों में पहुंच चुका है वायरस
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
मंगोलिया के राष्ट्रपति और उनके पूरे प्रंतिनिधिमंडल को कोरोना वायरस से प्रभावित चीन का सरकारी दौरा करने के बाद वापस स्वदेश पहुंचने पर 14 दिन के लिए कैरेंटाइन में डाल दिया गया।रायटर्ज़ के अनुसार मंगोलिया के राष्ट्रपति ख़ल्तमागीन बटोलगा ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात के लिए चीन का दौरा किया था।कोरोना वायरस के बड़े पैमाने पर प्रसार के बावजूद उन्होंने अपना दौरा रद्द नहीं किया तो चीन से वापसी पर मंगोलियन राष्ट्रपति को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कैंरेंटाइन में डाल दिया गया।ज्ञात रहे कि इस समय कोरोना वायरस चीन और एशिया से निकल कर दुनिया भार के 56 देशों में फैल चुका है और प्रभावितों की संख्या 84 हज़ार तक पहुंच गई है। अलबत्ता अब इस वायरस के चीन में कम केसेज़ रिपोर्ट हो रहे हैं लेकिन अब भी सबसे ज़्यादा केसेज़ चीन में ही रिपोर्ट हो रहे हैं।27 फ़रवरी की रात तक कोरोना वायरस के मरीज़ों का इलाज करने वाले विशेष अस्पतालों से 3 हज़ार 622 मरीज़ों को ठीक होने के बाद डिसचार्ज कर दिया गया।28 फ़रवरी की सुबह तक चीन के 31 राज्यों और केन्द्र शासित इलाक़ों से कोरोना वायरस के मरीज़ों के केसेज़ की संख्या 78 हज़ार 824 तक पहुंच गई थी। इनमें से 36 हज़ार 117 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं।चीन के अलावा जापान, दक्षिणी कोरिया, वियतनाम, फ़्रांस, ब्रिटेन, रूस, आस्ट्रेलिया, स्पेन, ईरान, अमरीका, मिस्र और फिनलैंड तथा अन्य देशों में इस वायरस से प्रभावित लोग ठीक हुए हैं।अभी इस वायरस का कोई टीका तैयार नहीं किया जा सका है लेकिन डाक्टर वैकल्पिक दवाओं से इसका इलाज कर रहे हैं।

