बाराबंकी। देवा रोड, ग्रीड गंज स्थित तत्सत स्कूल का वार्षिक उत्सव बडे ही धुमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री संदीप गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा अशिक्षा, स्वच्छता, अशिक्षित, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ जैसे ज्वलंत मुद्दों पर नाटक, गायन एवं नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से जिस तरह से वर्तमान मुद्दों पर अपनी प्रस्तुति दी उसकी जितनी सराहना की जाएं वह कम है। उन्होंने स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक जायसवाल एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों को मंच पर खड़े करना भी एक कला एवं मेहनत है। संदीप गुप्ता ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल के प्रबंधक को बधाई दी। वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सतीश जायसवाल, अभिषेक जायसवाल ,श्रीमती सरिता शुक्ला,ने पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक जायसवाल ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शुभम शर्मा ने किया।कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ हरिनाम सिंह वर्मा, संजीव वर्मा, सतीश जायसवाल, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, , अभिषेक जायसवाल,सरिता शुक्ला, राजेश गुप्ता, उषा शर्मा, बन्दना श्रीवास्तव, कुमुदिनी वर्मा , स्वप्निल भारती, प्रीति यादव, दीपक यादव, नेहा गौतम सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

