बंदरो का आतंक, कई लोगो को काट कर किया घायल
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी:ग्राम कुटी पोस्ट जहांगीराबाद(राज) तहसील नवाबगंज जनपद बाराबंकी में वर्तमान समय मे बंदरो ने आतंक मचा रखा है। प्रतिदिन बंदरो के द्वारा कई लोगो को काट कर घायल कर दिया गया है जो लोग वर्तमान समय मे अपना इलाज करा रहे है। इस संबंध में ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि बंदरो की समस्या विगत कई वर्षों से चली आ रही है किंतु किसी भी प्रकार की मदद नही की जा रही है। यहाँ तक कि बंदर छोटे बालको को भी काटकर घायल कर रहे है साथ ही साथ फसल का भी नुकसान करते है जिससे ग्रामवासी त्रस्त है। हाल ही में बांकेलाल, सर्वेश, बड़की, संगीता आदि को बंदरो के द्वारा काटकर घायल कर दिया गया है।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

