सपने दिखाकर भाजपा सरकार ने नौजवानो के साथ छल किया है: गौरव रावत स्वागत समारोह में बोले जैदपुर विधायक
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। जनपद के युवाओं की आशा का केन्द्र है अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही देश व प्रदेश को सक्षम नेतृत्व दे सकता है। आज देश व प्रदेश का नौजवान भटकाव की स्थिति में है। सपने दिखाकर भाजपा सरकार ने नौजवानो के साथ छल किया है। उक्त विचार आज कस्बा सतरिख में सपा नेता काजी मो. फैसल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक, स्वागत समारोह में जैदपुर विधाक गौरव रावत ने व्यक्त किया। विधायक गौरव रावत ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है किसानो की स्थिति इस सरकार में खराब हो रही है किसान खुद कुशी तक कर रहे है किसानो का धान सहित सभी फसलो का उचित मूल्य नही मिल पा रहा है उधोग धन्धे चैपट हो रहे है ऐसी दशा में समाज का सभी वर्ग सपा की ओर आशा भरी नजरो से देख रहा है सपा की जन कल्याण कारी नीतियो से ही देश व प्रदेश उन्नति कर सकता है ऐसी व्यवस्था के विरोध में नवजवानों व किसानों को संघर्ष हेतु सड़क पर उतरना होगा। चेयरमैन प्रतिनिधि रेहान कामिल जैदपुर विधायक गौरव रावत का स्वागत करते हुए कहा कि गौरव रावत से क्षेत्र की जनता को काफी अपेक्षाये है इस पर खरा उतरने के लिए जन मानस से जुड़ाव व उनके हितो की रक्षा के लिए तत्पर रहना होगा। सपा सचिव श्याम प्रकाश त्रिवेदी के संचालन में इस कार्यकर्ता सम्मेलन में शारदा प्रसाद त्रिवेदी, हाजी मो. साबिर, जेपी वर्मा, मास्टरी दिलशाद सभासद, विनय यादव सभासद, सफर अली आदि लोग उपस्थित थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

