चिक्तिसा अधीक्षक ने हरीपुर प्राथमिक विधालय को दो सीलिंग फैन प्रदान किए-

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। विकासखंड सहसवान क्षेत्र के प्राथमिक विधालय हरीपुर में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान गर्मी में व्याकुल बच्चों को दो सीलिंग फैन अपने निजी स्रोतों से विधालय प्रधानाध्यापक को प्रदान किएI चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी बीते दिनों प्राथमिक विद्यालय ग्राम हरी का नगला में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्धारा स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्यों की जांच करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने स्कूली बच्चों को गर्मी में व्याकुल होते देख विद्यालय प्रधानाध्यापक से लाइट व्यवस्था होने के बावजूद सीलिंग पंखे ना होने के बारे में जानकारी दी जिस पर चिकित्सा अधीक्षक ने प्रधानाध्यापक रावेश यादव को दो सीलिंग फैन देने का आश्वासन दियाI चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्राथमिक विधालय हरि के नगला पहुंचे जहां उन्होंने अपने निजी कोष से खरीदे गए दो सीलिंग फैन प्रधानाध्यापक को प्रदान करते हुए कहा उपरोक्त सीलिंग फैन बच्चों के कमरों में लगवा कर उन्हें गर्मी से राहत प्रदान की जाएI  इस मौके पर एक्स-रे टेक्नीशियन केवी चतुर्वेदी गुलशन सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थेI

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!