उत्कृष्ट कार्य करने बाले चार स्वास्थ्य कर्मचारियों को चिक्तिसा अधीक्षक ने किया सम्मानित,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

सहसवान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में नौनिहालों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण मामले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 स्वास्थ्य कर्मचारियों को चिकित्सा अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनके कार्यों से सीख लेने की प्रेरणा दीI ज्ञात रहे भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर एवं देहात क्षेत्रों में नौनिहालों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य कर्मचारियों से कराया जाता हैI
चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्ष 2022-23 उत्कृष्ट टीकाकरण का कार्य करने वाली एएनएम आरती व श्रीमती प्रियंका के अलावा टीकाकरण कार्य की निगरानी के वास्ते पर्यवेक्षक के रुप में तैनात पर्यवेक्षक नौशाद मोहित को स्मृति चिन्ह ब उत्कृष्ट कार्य करने का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कियाI चिकित्सा अधीक्षक डॉप्रशांत त्यागी ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के उपरांत स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों से प्रेरणा लेने की सलाह दीI इस मौके पर एक्स रे टेक्नीशियन केबी चतुर्वेदी एनएमएस अशफाक हुसैन गुलशन के अलावा कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थेI

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!