छाया चैराहे पर अवैध अतिक्रमण, चिराग तले अंधेरा अधिशाषी अधिकारी से लेकर पुलिस कर्मी भी बंद कर लेते अपने आंखें।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। शहर के छाया चैराहे पर अवैध ठेले वसूली गैंग खुलेआम लगवाता है और उनसे रात्रि के अधंेरे में खूब वसूली होती है, लेकिन फिर भी न नगर पालिका के अधिकारी, न पुलिस कर्मियांे को कुछ नहीं दिखता है, छाया चैराहे का लगातार स्वरूप बदलता जा रहा है। अब चैराहा छोटा होकर रह गया है। अवैध अतिक्रमण को लेकर कई बार पैदल मार्च पुलिस कर्मियों द्वारा निकाला जाता है लेकिन उनको यह अवैध ठेले व कब्जेदार नहीं दिखते है। फ्लैग मार्च सिर्फ फोटो वीडियो को प्रचारित एवं प्रसारित योजना तक सीमित रह जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के छाया चैराहे दर्जनों ठेलें अवैध रूप से पटरियों पर लगते हैं, नगर पालिका की पार्किंग के अन्दर पहले दो बड़े-बड़े फल के ठेले लगते हैं लेकिन अब वही ठेले पार्किंग से सटा लगाये जा रहे हैं किन्तु कोई भी अधिकारी उक्त ठेले वालों को हटवाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। वहीं बगल में बना यातायात पुलिस बूथ मुंह चिढ़ा रहा है जिसके अगल बगल इन अतिक्रमण कारियों ने कब्जा कर रखा है, मालूम हो कि उक्त दुकानदार इतने दबंग है क्योंकि इनको वसूली गैंग को खुला संरक्षण प्राप्त है यह लोग यहा पर आने वाले वाहन स्वामियों से वाहन निकालते समय रास्ता भी नहीं देते हैं और विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए अमादा फसांद हो जाते हैं। इनके ठेलों के पास इतनी गंदगी होती है कि वहा पर खड़े रहना दुश्वार हो जाता है। यह फल वाले सड़े गले फल अंधेरे में बेचकर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, यहां पर बिकने वाले फल ज्यादातर रासायनिक केमिकल प्रयोग करके पकाये जाते हैं जो छोटे छोटे बच्चों के जीवन से खुलेआम खिलवाड़ है। अब देखना यह है कि क्या विभाग इन अतिक्रमण कारियों के विरूद्ध कुछ करेगा या इनकी दादागिरी इसी तरह चलती रहेगी यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

