बीआरसी केंद्र पर चल रहे विपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन आधारित प्रशिक्षण के अंतिम बैच का समापन हुआ

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली बीआरसी केंद्र पर चल रहे निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन आधारित प्रशिक्षण के अंतिम बैच का समापन हुआ। प्रशिक्षण में कक्षा 4 एवं 5 के बच्चों को पढ़ाने हेतु निर्देशिका आधारित रोचक गतिविधियों से पढ़ाने के तरीके अध्यापकों ने सीखे। कुल 218 प्रशिक्षणार्थियों सुबोध कुमार शर्मा, चंचल उपाध्याय, मुनीष कुमार शर्मा, मनोज कुमार सक्सेना, पुरुषोत्तम दास आदि ने प्रतिभाग किया। समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार द्विवेदी, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से प्रशिक्षण कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, संदर्भदाता एआरपी प्रभाकर सक्सेना, एआरपी संध्या मौर्य, एआरपी शशिबाला, एआरपी सर्वेश कुमार उपस्थित थे। खंड शिक्षा अधिकारी श्री द्विवेदी ने समस्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को विद्यालय में लागू करने एवं नये सत्र में पूरे जोश के साथ कार्य करते हुए बच्चों को निपुण बनाने हेतु प्रेरित किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!