ट्रांसफॉर्मर के पास टॉयलेट कर रहे व्यक्ति की करंट से मौत, करंट लगते ही खंभे से चिपक गया था मृतक

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। एक व्यक्ति की छोटी सी गलती उसके लिए मौत का सबब बन गई। वह ट्रांसफॉर्मर के पास पेशाब कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। लोटनपुरा तिराहे के पास ट्रांसफॉर्मर के पास पेशाब कर रहे करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद पोल से चिपके शव को हटाया। इसके बाद मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के लोटनपुरा तिराहे पर एक व्यक्ति ट्रांसफॉर्मर के पास पेशाब कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर पोल से चिपक गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद शव को पोल से हटाया। सदर कोतवाल राजकुमार तिवारी ने बताया कि आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकती है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!