साइबर अपराधियों पर कसेगी नकेल: प्रवीण कुमार प्रेसवार्ता में बोले अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। नव पद सृजन होने के बाद अयोध्या परिक्षेत्र के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार पहली बार बाराबंकी पहुंचे। स्थानीय पुलिस लाइन्स सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। प्रेस वार्ता में आईजी श्री कुमार ने बताया कि, साइबर अपराधों पर नकेल और मजबूती से कसने के लिये जिला पुलिस को प्रशिक्षित किया जायेगा। इस हेतु देश की राजधानी दिल्ली से एक्स्पर्ट्स आयेंगे और पुलिस को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होनें आगे कहा कि, नगर निकाय चुनावों के लिये पुलिसिंग को और अधिक मजबूत किया जायेगा। अपराधियों एवं पेशेवर जमानतदारों को चिन्हित किया जायेगा। लगातार पुलिस की नज़र बनी रहेगी। उन पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होनें शिकायतों पर भी अपना रूख स्पष्ट करते हुए कहा कि, गरीबों और वंचितों के साथ पुलिस हमेशा खड़ी रही है। लेकिन, खुराफाती लोगों को चिन्हित किया जायेगा। उन्होनें स्पष्ट रूप से कहा कि, पेशेवर शिकायतकर्ताओं को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी। जिले में नये थानों के निर्माण के सम्बन्ध में उन्होनें कहा कि, वह भी प्रक्रिया जारी है। शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आशुतोष मिश्र, एएसपी (दक्षिणी) डॉ अखिलेश नारायण सिंह सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

