50 लाख रुपये में होगा कोटवाधाम का विकास एमएलसी की मेहनत लायी रंग

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

सूरतगंज बाराबंकी। केंद्र की मोदी व उत्तर प्रदेश की महंत श्री योगी आदित्यनाथ सरकार विकास की ऊंचाइयों को छूने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। फिर चाहे मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद या कोई भी सार्वजनिक स्थल हो। इस विकास के क्रम में बाराबंकी के विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश की महंत योगी आदित्यनाथ सरकार से एक नामी संत जगजीवन दास साहब की तपोस्थली बाराबंकी के कोटवा धाम के पर्यटन विकास के लिए आग्रह किया था। जिस को ध्यान में रखते हैं या उत्तर प्रदेश सरकार ने कोटवा धाम के लिए 2 दिन पूर्व 50 लाख रुपए की पहली किस्त जारी कर दी। जिसकी सूचना के बाद एमएलसी अंगद सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार सहित पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है। महान संत श्री जगजीवन साहब की तपोस्थली के विकास के लिए सरकार द्वारा धनराशि दिए जाने की ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश प्रताप सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शुक्ला,संदीप सिंह रिंकू पूर्व प्रधान उत्तरधौंना लखनऊ,राजीव शुक्ला राजू,भाकियू भदौरिया जिला अध्यक्ष रवि सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता मानवेंद्र सिंह लकड़िया,दिलीप सिंह परमार,अमित सिंह,अधिवक्ता चंद्रकांत शुक्ला शौर्य सहित हजारों लोगों ने सरकार की सराहना करते हुए एमएलसी अंगद सिंह को शुभकामनाएं दी है।   नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!