देवा, बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के दतौली निवासी जियाउद्दीन ने अपनी पुत्री जैनब की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गांव के निवासी अकीमुदुदीन के साथ की थी। तौफीक ने पुलिस को बताया कि लड़की के पिता पुत्री द्वारा अपने मन की शादी शादी से वह खुश नहीं थे। लड़की के पिता का आरोप है कि लड़के पक्ष के लोग सभी रिश्तेदारी में उनको बेजत करते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि चार दिन पूर्व लड़के पक्ष वालों ने लड़की के पिता की पिटाई की थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ ही ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें लड़की पक्ष से जियाउद्दीन, रहीम, राजू व लड़के पक्ष से इमामुद्दीन, हकीउद्दीन, तौफीक, नियाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
Related Posts

