देवा बाराबंकी। कोतवाली देवा क्षेत्र के गहदुवा मजरे खेवली में राम मुहूर्त व चंद्रपाल के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया इसी दौरान परिवार के अन्य लोग भी आ गये और एक दूसरे पर हमलावर हो गए जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई है इंस्पेक्टर देवा पंकज कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है जिसमें एक पक्ष के राम मूरत, श्यामलाल, धनीराम की पत्नी तथा दूसरे पक्ष के चंद्रपाल, सुनील, शिवंत, सुशील व एक रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

