छह से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी भाजपा

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशुमेश ने बुधवार को संगठन की बैठक में एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। कुशुमेश ने कहा कि भाजपा डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती छह से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाएगी। छह अप्रैल को कार्यकर्ता अपने बूथों पर सुबह नौ बजे पार्टी का ध्वज लगाएंगे। भाजपा कार्यालय पर ही सामूहिक रूप से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापना दिवस पर दिए जाने वाले भाषण को वर्चुअल माध्यम से सुनेंगे और विकास यात्रा पर चर्चा करेंगे। दोपहर बाद 2 बजे दीवार लेखन की शुरुआत होगी। इस दौरान भाजपा कार्यालय पर सभी जन प्रतिनिधियों, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। 7 अप्रैल को युवा मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर चिकित्सा शिविर, सहभोज व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होंगे। 8 अप्रैल को अनुसूचित व जनजाति मोर्चा द्वारा जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने को सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। किसान मोर्चा द्वारा 9 अप्रैल को नदियों के किनारे बसें गांवों व मंडल स्तर पर पैदल मार्च कर प्राकृतिक खेती को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। महिला मोर्चा द्वारा 10 अप्रैल को अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ जिला स्तर पर सहभोज कार्यक्रम होंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 11 अप्रैल को जिला स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनके समाज सुधार के कार्यों को लेकर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह भी आयोजित होंगे। 12 अप्रैल को बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अप्रैल को कार्यकर्ता पौधरोपण व जलाशयों की सफाई का अभियान चलाएंगे। 14 अप्रैल को डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर अम्बेडकर प्रतिमा पर स्वच्छता, मार्ल्यापण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बूथ स्तर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनाई जाएगी और जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।   बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!