अधीक्षण अभियन्ता ने किसानों से ली योजनाओं की जानकारी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। धरातल पर हो रहे कार्यों को अचानक देखने पहुंचे अधिक्षण अभियन्ता लघु सिंचाई वृत गोरखपुर उन्होंने उथले नलकूपों, हौज नाली व अनुदानित डीजल पंपसेट की जमीनी हकीकत जानने जिले के विकास खंड देवा का चुनाव किया। बुधवार को अधिक्षण अभियन्ता लघु सिंचाई वृत गोरखपुर इं० रविन्द्र सिंह के द्वारा जनपद के विकास खंड देवा की ग्राम पंचायत टेरा खुर्द व ग्राम पंचायत उखड़ी में वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक संपादित मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनांतर्गत उथले नलकूप तथा निर्मित हौज नाली, अनुदानित डीजल पंपसेट आदि का योजनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। इस योजना के तहत कृषकों के पैदावार में हुई बढ़ोतरी की भी जानकारी ली गई। उन्होंने किसानों से पूछा की बोरिंग, इंजन दिलाने के नाम पर ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा आप से कितने पैसे लिए गए हैं। जब किसानों ने कहा साहब हमसे ब्लॉक कै अधिकारिन द्धारा कौनव पैसा नहीं लिया गवा है। तब उन्होंने अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए निरीक्षण कर वापस चले गए। निरीक्षण के दौरान जिलास्तरीय अधिकारी सहायक अभियंता लघु सिंचाई संदीप कुमार, प्रधान प्रतिनिधि टेराखुर्द कुंवरपाल, अवर अभियंता लघु सिंचाई देवा दिनेश चन्द्र सिंह के साथ बोरिंग टेक्नीशियन सुशील पाण्डेय, संदीप कुमार, दिलीप कुमार, विजय सिंह मौके पर मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

