ज़ैदपुर, बाराबंकी। सफदरगंज चौराहे के निकट लेखपाल मार्केट में स्थित राम प्रसाद मेमोरियल लाइब्रेरी का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सिद्धांत पटेल के करकमलों द्वारा किया गया। श्री पटेल ने कहा कि चौराहा पर लाइब्रेरी खुलने से आसपास के गाँव के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। लाइब्रेरी में हर तरह की पुस्तकों का होना अच्छे विद्यार्थियों के लिए तैयारी करने में सहयोग करती है। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रबंधक मनोज कुमार, अजय वर्मा, प्रशांत कुमार, शिवकुमार आदि स्थानीय लोग व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
चंद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

