तहसीलदार ने गांव बरखेड़ी स्थित गौशाला का निरीक्षण किया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली तहसीलदार अशोक कुमार सैनी ने गांव करखेड़ी स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन गोवंश बीमार पाए गए। तहसीलदार ने तत्काल सीवीओ केके त्यागी को गोवंश के उपचार व लगातार मानीटरिंग के दिशा निर्देश दिए। श्री सैनी ने गोवंश को पौष्टिक आहार हेतु अपनी मौजूदगी में ग्राम पंचायत की भूमि पर ज्वार व बाजरा की फसल की बुबाई कराई। इसके अलावा तहसीलदार ने ग्राम प्रधान, सचिव आदि को गोवंश की समुचित देखरेख के दिशा निर्देश दिए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

