मसौली के सभागार में ब्लाक दिवस आयोजित
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली के सभागार में बुधवार को आयोजित ब्लाक दिवस की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता ने किया। जिनके समक्ष तीन शिकायत आई है। जिसके निस्तारण के निर्देश दिए। ब्लाक दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत प्रतापगज निवासी सुनील कुमार ने परिवार रजिस्टर की नकल के लिए प्रार्थना पत्र दिया, ग्राम पंचायत हेतमपुर निवासी आशा ने चक मार्ग की पटाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया और सतविसाँवा निवासी गुरु वचन ने परिवार रजिस्टर की नकल के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।जिस पर खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने निस्तारण के लिए सम्बन्धित कर्मचारी को निर्देशित किया है। इस मौके पर एडीओ पंचायत जानकी राम, पंचायत सचिव उत्तम वर्मा, आशीष वर्मा, शैलजा तिवारी,के के यादव, प्रेम धारी सहित कर्मचारी मौजूद थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

