प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने का वीडियो वायरल आरोपी ए एन एम को चिकित्सा अधीक्षक ने हटाया प्रसव कराने की जिम्मेदारी दो उपचारिका को सौंपी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान से संबंध उप स्वास्थ्य केंद्र उघैती के प्रसव कक्ष में तैनात एएनएम द्वारा 1 अप्रैल को प्रसव कराने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूले जाने का वीडियो वायरल हुआ था चिकित्सा अधीक्षक ने प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से संज्ञान लेते हुए आरोपी एनम को तत्काल प्रभाव से प्रसव कक्ष से हटाकर 2 सदस्य जांच समिति का गठन कर रिपोर्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए I
ज्ञात रहे उप स्वास्थ्य केंद्र उघैती के प्रसव कक्ष मैं प्रसव कराने के नाम पर प्रसव कक्ष में तैनात एएनएम सुबोध द्वारा महिला से सुविधा शुल्क मांगे जाने का एक वीडियो 1 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ था I
सामुदायिक चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत कुमार त्यागी ने 1 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक्स प्रिंट मीडिया के माध्यम से उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष पर तैनात संविदा कर्मी एनम सुबोध द्वारा प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क वसूले जाने का वीडियो वायरल की जानकारी मिलते ही आरोपी एएनएम सुबोध को तत्काल प्रभाव से प्रसव कक्ष से हटाकर उप स्वास्थ्य केंद्र उघैती क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामों में टीकाकरण कार्य करने के निर्देश दिए तथा उप स्वास्थ्य केंद्र को उघैती के प्रसव कक्ष में सहसवान जच्चा बच्चा केंद्र से श्रीमती लक्ष्मी रानी जैन एवं निधि भारती उपचारिका कुत्ते ना करते हुए उघैती उप स्वास्थ्य केंद्र प्रसव कक्ष में प्रसव कराने के निर्देश दिए हैं l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

