भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली भारतीय जनता पार्टी का 43वां स्थापना दिवस नगर में धूमधाम से मनाया गया। बूथ संख्या 217 पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने भाजपा का ध्वज फहराया। श्रीमती यादव ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा रिकार्ड बनाने जा रही है। इधर पूर्व सभासद जयप्रकाश शर्मा के आवास पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुना। इस अवसर पर राजा बाबू वार्ष्णेय, रामवीर सिंह एड., शिव कुमार पाराशरी, दुर्गेश वार्ष्णेय, अनिल रस्तोगी, हरिओम पाराशरी, सविता शर्मा, नरेंद्र दिवाकर, रुचि शर्मा, संगीता रस्तोगी कृष्णा गुप्ता, पप्पू फौजी, मनोज गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!