बिजली बिल में सब्सिडी बहाल से बुनकर समाज में खुशी। बुनकर अधिकार संगठन ने मनाया जश्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। प्रदेश सरकार ने बुनकर समाज को फ्लैट रेट पर बिजली की सब्सिडी पुरानी वाली बहाल कर दी है। बुधवार को भाजपा सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में पुराने रेट पर बिजली बिल जमा करने की मांग को मंजूरी दे दी है। जिससे बुनकर समाज ने काफी खुशी जताई है। बुनकर समाज के लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

वर्षों से बिलजी सब्सिडी पाने के लिए बुनकर अधिकार संगठन प्रयासरत रहा है बुनकरों ने अधिकारियों से लेकर मंत्रियों से मांग कर रहे थे। बुनकर अधिकार संगठन के अध्यक्ष तफज्जुल हुसैन अंसारी वा उनका प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से लेकर अल्पसंख्यक वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी से बुनकरों की बिजली समस्या से अवगत कराया था। और बुनकरों की समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए कई बार मंत्री के सरकारी आवास पर मिलने भी गये। आखिर कार बुनकरों की मेहनत रंग लाई और बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे मंत्री मंडल की बैठक में बुनकरों की समस्या का हल कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली का बिल जमा करने को हरि झंडी दे दी है। जिससे बुनकरों ने बहुत खुशी जताई है। ज़ैदपुर बुनकर अधिकार संगठन के अध्यक्ष तफ़ज़्ज़ुल हुसैन अंसारी ने बताया कि प्रदेश संगठन के साथ कस्बे के बुनकरों ने हर समय अपना काम धंधा बन्द करके फ्लैट रेट पर बिजली सब्सिडी बहाल करने के लिए काफी मेहनत की है। प्रदेश सरकार द्वारा बुनकरों के लिए पुरानी सब्सिडी बहाल कर दिए जाने से बुनकरों ने काफी खुशी जताई है। सरकार द्वारा बुनकरों के हित में यह निर्णय लेने से जिले के 15 सौ बुनकर कनेक्शन धारकों को फायदा मिलेगा। बुनकर समाज योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट के फैसले से बहुत खुश है। जिसके लिए ज़ैदपुर कस्बे के साथ पूरे प्रदेश के बुनकरों ने सरकार के फैसले का स्वगत किया है। बुनकर अधिकार संगठन के सदस्य हफ़ीज़, सफाउद्दीन, अफरोज, मेराज अहमद, इस्लामुद्दीन, आलम हफीज़ मिम्बर नजमुल हसन इस्लामुद्दीन आरा मशीन आदि लोगों ने मिठाई बांट कर खुशी जताई है।   मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!