रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के जेठबनी वार्ड नंबर 01 में क्रीड़ा भारती अवध प्रान्त व विश्व स्वास्थ्य दिवस के तत्वाधान में अंगद कुमार सिंह सदस्य विधान परिषद के प्रतिष्ठान जे.बी.एस. हॉस्पिटल मालिनपुर रामसेनहीघाट द्वारा क्षेत्रीय जनमानस की आकांक्षाओ को देखते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु निःशुल्क स्वास्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श व दवाएं प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरगोबिंद सिंह व एकल अभियान से नीरज शुक्ला रहे तथा कैंप में हॉस्पिटल के डॉक्टर व पूर्व सी.एम.ओ. डा. के.बी. सिंह, निदेशक निदेशक आकाश सिंह, प्रशासक रामकिशोर वर्मा, श्रवण कुमार, शावित्री देवी, सुहेल अहमद, सूरज कुमार, पवन कुमार, चंदन वर्मा व अन्य सभी स्टाफ उपस्थित रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
Related Posts

