निकाह से इंकार किया तो लड़की के फोटो किए वायरल, तीन के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। ककराला में रहने वाली लड़की के फोटो वायरल उसके परिवार को ब्लैकमेल किया गया। पीड़ित परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ बेटी के फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता 15 फरवरी 2022 को दो व्यक्तियों के कहने पर कादरचौक के एक गांव निवासी युवक के साथ तय किया था। इस दौरान एक लाख से ज्यादा उनका खर्चा हो गया। कई महिलाएं उनके घर आईं थीं। वे बेटी के फोटो खींचकर ले गईं। बाद में उन्हें पता चला कि युवक शराब पीता है तो उन्होंने निकाह करने से इनकार कर दिया।  इसके बाद आरोपियों ने उनकी बेटी के फोटो वायरल कर दिए। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें दिल्ली बुलाया गया। वहां तय हुआ कि कोई एक-दूसरे से खर्चा नहीं मांगेगा। बावजूद इसके उन्हें ब्लैकमेल किया गया। लड़की के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!