परिवहन मंत्री ने किया बिल्सी में जल्द रोडवेज बस स्टैंड बनवाए जाने का वादा,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बिल्सी। नगर में बदायूं रोड स्थित जेएस पैलेस में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बिल्सी क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड की मांग वर्षों से की जा रही है, इसे जल्द पूरा किया जाएगा। 18 अप्रैल को बिल्सी बस स्टैंड के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी जाएगी। mउन्होंने कहा कि नगर में रोडवेज बस स्टैंड के लिए विधायक हरीश शाक्य ने नगर निगम के लिए भूमि उपलब्ध करा दी है। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। यहां से टनकपुर, लखनऊ, दिल्ली, आगरा, मुरादाबाद, बरेली आदि शहरों के लिए हर समय बसें आसानी से मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जनता को बेहतर सुविधाओं देने की दिशा में लगातार काम कर रही है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर भारी बहुमत मिलेगा। जनता केंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की ही सरकार चाहती है। इसके लिए जनता ने अभी से अपना मन बना लिया है। इससे पहले विधायक महेश चंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य, राणा प्रताप सिंह, शिशुपाल शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव, विवेक राठी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर महेश शर्मा, ज्ञानदेवी सागर, अशोक कुमार, सुखवीर सिंह, सर्वेश शाक्य, दिनेश कुमार, राहुल माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी, हर्षित वार्ष्णेय, विनोद पालीवाल, मोहित गुप्ता, अमित मिश्रा, धनकुमार, सूर्यप्रकाश देवल आदि मौजूद रहे।
व्यापार मंडल ने रोडवेज डिपो की स्थापना को सौंपा ज्ञापन:- बिल्सी के व्यापार मंडल के पदाधिकारी लोकेश वार्ष्णेय एवं सुधीर सोमानी आदि ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को नगर में रोड़वेज डिपो की स्थापना के लिए एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होने कहा कि तहसील क्षेत्र की जनता विगत 35 वर्षों से रोडवेज बसों के संचालन के लिए संघर्ष कर रही है। बहुत लंबे प्रयासों के बाद सन 2016 में बदायूँ दिल्ली बाया बिल्सी पर कुछ ही बसों का संचालन हो पाया है। वह भी मात्र दिन में हैं रात्रि में कोई सुविधा आवागमन की नहीं है। इसके अतिरिक्त कछला शाहबाद हाइवे पर आज तक केवल एक ही बस कासगंज डिपो की कासगंज-मुरादाबाद वाया बिल्सी होकर संचालित है। जोकि पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं है। ये मार्ग बिल्सी से आगरा, अलीगढ़, मथुरा, वृन्दावन, हाथरस, जयपुर, चन्दौसी, मुरादाबाद, हरिद्वार आदि स्थानों को उक्त हाइवे को जोड़ता है। इस मार्ग पर लम्बी दूरी के रोडवेज बसों के संचालन की आवश्यकता है। जोकि प्रति घण्टे के आधार पर संचालित होनी चाहिये। उक्त रूट पर कम से कम डेढ दर्जन से अधिक बसों के संचालन की आवश्यकता है ताकि जनहित में जनता को सुविधा मिल सके। पूर्व में सन 1997 और 2014 में बिल्सी क्षेत्र के लिए शासन द्वारा रोडवेज डिपो की घोषणा जनहित में की जा चुकी हैं। जो आज तक बोर्ड में लम्बित है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए रोडवेज डिपो की स्थापना कराए जाने की कृपा करेँ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

