रामनगर, बाराबंकी। थाना रामनगर के तीन गांवो में अभियान चलाकर 70 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 300 कुंतल लहन नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया गया है। रामनगर के बहलोलपुर, सिसौंडा, लहड़रा में आबकारी निरीक्षक ओ पी मिश्रा द्वारा स्टाफ सिपाही विकास सिंह व फिरोज़ को साथ लेकर दबिश दी गई जिसके दौरान लगभग 70 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई व 300 किलोग्राम लहन महुवा मौके पर नष्ट कराया गया। सभी 05 अभियोग पंजीकृत कराए गए। इसके आलावा देशी विदेशी दुकानों की चेंकिंग भी की गई।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

