तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने हाफिज अयाज, सपाईयों ने दी बधाई
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद का जनपद मुख्यालय पर सपा कार्यालय में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पअेल ने हाफिज अयाज अहमद को लगातार तीसरी बार समाजवादी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। शनिवार को छाया चौराहा स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद का सपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित सभा में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए हाफिज अयाज ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने पुनः मुझ पर जो विश्वास जताया है उस विश्वास पर खरा उतरते हुए समाजवादी पार्टी को जनपद में शीर्ष स्थान पर पहुंचाना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा। उन्होंने आगे कहा कि आप सबकी मेहनत और सहयोग के कारण ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझ पर विश्वास करते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूरा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी होगी। पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करते हुए आगामी निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव मे सपा का परचम लहराएगा। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता हुमायूं नईम खान, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, राजेंद्र वर्मा पप्पू, नसीम कीर्ति, मोहम्मद सबाह, वीरेंद्र प्रधान, प्रीतम सिंह वर्मा, इंतखाब आलम नोमानी, तौकीर कर्रार, जितेंद्र पटेल, सुरेश चंद गौतम, मोहम्मद अहमद शहंशाह, विनय पांडे, अभय तिवारी, मोहम्मद अफाक आदि तमाम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने माला पहना कर बधाई दी ।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

