बाराबंकी। नगर के नगर पालिका हाल में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग का 17वां मंडलीय अधिवेशन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सुधीर पवार प्रांतीय अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय भान सिंह ने की। मंडलीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें 2 पदों पर चुनाव हुआ बाकी अन्य को निर्विरोध सदस्य चुना गया। अधिवेशन मे निर्वाचित पदाधिकारी अयोध्या मण्डल अध्यक्ष इं. राजीव कुमार सिंह व उपाध्यक्ष इं. के के सिंह चौहान, उपाध्यक्ष इं. योगेश कुमार, उप महासचिव इं. रजनीश कुमार त्रिपाठी, वित्त सचिव इं. ज्योति प्रकाश, संगठन सचिव इं. नीरज वर्मा, प्रचार सचिव इं. आदर्श गुप्ता, लेखा संप्रेक्षक इं. विजय कुमार शर्मा चुने गए। इस मौके पर संरचक ओपी रॉय, एपी सिंह, नितिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

