सोशल मीडिया पर हो रहा है वीडियो वायरल पुलिस कर्मी द्वारा बाइक सवार युवक से मारपीट की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक सवार युवक से मारपीट की जा रही है। वायरल वीडियो सहसवान में बाजार विल्सनगंज स्थित मुख्य चौराहे का बताया जा रहा है। इसमें बाइक सवार युवक को वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने पहले गले में गमछा डाल कर गिरा दिया और उसके बाद उससे जमकर मारपीट की गई। कहा जा रहा है कि पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर भी पिटाई की। घटना के दौरान चौराहे पर काफी लोगों की भीड़ भी एकत्र दिखाई दे रही है। इस मामले में पीड़ित युवक की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

