विकासखंड क्षेत्र के गांव मैंथरा मैं गौशालाओं को भुसा दान करने के लिए एक शिविर लगाया गया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली विकासखंड क्षेत्र के गांव मैंथरा में गौशालाओं को भूसा दान करने के लिए एक शिविर लगाया गया। शिविर में 56 ग्रामीणों ने 168 कुंतल भूसा दान किया। गांव में अनुपस्थित पाए जाने पर एसडीएम ज्योति शर्मा ने सचिव संजय कुमार व सफाई कर्मचारी रामप्रकाश के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। ग्राम मैंथरा में आयोजित भूसादान शिविर को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि निराश्रित गोवंश को भूसे का दान महादान की श्रेणी में आता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए अधिक से अधिक भूसादान करने को कहा। एसडीएम ने गैरहाजिर मिले सचिव संजय कुमार व सफाईकर्मी रामप्रकाश का एक.दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। शिविर में बीडीओ मुनब्बर खान, नायब तहसीलदार अजहर अली, राजस्व निरीक्षक चेतेन्द्र शर्मा, अशोक सक्सेना, लेखपाल रिंकी गुप्ता, प्रधान रामबहादुर, पूर्व प्रधान शिवराम आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!